मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : पानी में डुबोया हार का गम

आउट ऑफ पवेलियन : पानी में डुबोया हार का गम

अमिताभ श्रीवास्तव

विश्व कप फुटबॉल में जितने स्टार खिलाड़ी हार कर बाहर हुए वे अपनी हार के गम को किसी न किसी तरीके से दूर कर रहे हैं। अब देखिये न पुर्तगाल के रोनाल्डो ने अपनी पत्नी के साथ पानी में हार को डुबो कर धोया। जी हां, विश्व कप में मिली हार के गम से उबरने के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी मंगेतर जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ एक स्वीमिंग पुल की गहराई में तैरते नजर आए। पुर्तगाल का यह स्टार खिलाड़ी अपनी टीम की मदद नहीं कर सका था और अंतिम १६ में स्पेन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जल्दी बाहर होने के लिए ४१ वर्षीय रोनाल्डो को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। यह आखिरी बार था जब मैनचेस्टर यूनाइटेड और रियल मैड्रिड के पूर्व स्टार रोनाल्डो विश्व मंच पर दिखाई दिए क्योंकि अगला विश्व कप अपनी उम्र के कारण नहीं खेल पाएंगे। मगर स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए उन्होंने अपना एक मजेदार इंस्टाग्राम वीडियो शेयर किया। वीडियो में रोनाल्डो को पानी के अंदर अंडरवियर और चश्मा पहने हुए शांति का संकेत देते हुए दिखाया गया। पानी में उनकी साथी जॉर्जीना भी उनके साथ शामिल थी, जो पीछे तैर रही थीं। मॉडल ने काले रंग की टू-पीस बिकिनी में अपनी आकर्षक काया का प्रदर्शन किया। रोनाल्डो ने यह वीडियो अपने ६७७ मिलियन फॉलोअर्स के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। प्रशंसकों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और उन्होंने अपनी राय साझा करने के लिए कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दी।
रेसलर की अश्लील तस्वीर
पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार मैसी एस्ट्रेला की अश्लील तस्वीरें सुर्खियां बन गई है। ऐस्ट्रेला ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ अश्लील तस्वीरें साझा कीं और यह दर्शाया मानो वो जीवन का भरपूर आनंद ले रही है। डब्ल्यूडब्ल्यूई में लेसी इवांस के नाम से जानी जाने वाली एस्ट्रेला २०२३ से रेसलिंग से दूर हैं। ३६ वर्षीय इस महिला ने डब्ल्यूडब्ल्यूई के साथ लगभग आठ साल बिताने के बाद अपने रास्ते अलग कर लिए थे। उसने पहले वैâलिफोर्निया में अपनी खुद की कॉफी शॉप खोलने के लिए नौकरी छोड़ी, बाद में पैâनटाइम साइट पर वयस्क सामग्री बनाने का काम शुरू कर दिया। और अब अपने नवीनतम अपडेट में, एस्ट्रेला ने धूप और समुद्र तट का आनंद लेते हुए कॉफी के कपों को गुप्त जगहों पर रखकर तस्वीरें खिंचवाई। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई उसकी पहली तस्वीर में वह सिर्फ एक खुली हुई शर्ट पहने हुए दिखाई दे रही थीं, जिससे उनकी छाती का बहुत छोटा सा हिस्सा ढका हुआ था। इसी बीच, सुबह के नजारों का आनंद लेते हुए, उसने अपने शरीर के निचले हिस्से में एक कप कॉफी रखी हुई है। एस्ट्रेला ने इसके बाद फिर एक बार ऐसी ही तस्वीर पोस्ट की, लेकिन इस बार वह एक आरामदायक सनबेड पर लेटी हुई अपने आलीशान घर की ओर देख रही थी। फिर एक और तस्वीर में उसे समुद्र तट पर धूप सेंकते हुए दिखाया गया, हालांकि वह एक तरह के ढके हुए झूले में थी। अब ऐसी अश्लील तस्वीरों को हालांकि सभ्य समाज मान्य नहीं करता, मगर उसके प्रशंसकों को यह कंटेंट बहुत पसंद आया है और कमेंट्स में वो उसकी सराहना करते नजर आए। एस्ट्रेला ने २०१४ में रेसलिंग में अपने करियर की शुरुआत की थी। उसने २०१६ में कंपनी के डेवलपमेंट ब्रांड एनएक्सटी के साथ करार किया था। ३६ वर्षीय इस पहलवान ने २०१९ में मुख्य रोस्टर में शामिल होने से पहले कई साल एनएक्सटी के साथ बिताए थे। अब वो ऐसी ही एडल्ट तस्वीरें पोस्ट कर अपने को सुर्खियों में रखती हैं।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार