अमिताभ श्रीवास्तव
अब भले ही इसे मानवीय स्वतंत्रता कह कर टाल दिया जाए मगर समाज में समलैंगिकों को आज भी सही दृष्टि से नहीं देखा जाता। भारत में तो स्वीकृति नहीं दी जाती, मगर विदेशों में खूब आजादी है। अब देखिए न फ्लेमिंगो एक आइसलैंड है और वह लेस्बियनों के लिए स्वर्ग माना जाने लगा है। यहां होने वाले एक उत्सव में दुनियाभर से महिलाएं आती हैं। मौज मस्ती करती हैं। आलम यह है कि सैकड़ों महिलाएं इन दिनों फ्लेमिंगो में ठूंस-ठूंस कर भरी हुई हैं, जो ग्रीस के सैफिक मक्का-स्काला एरेसोस के हृदय में स्थित एक रात्रि स्थल है। इस शांत समुद्र तटीय गांव में हर साल ५,००० से अधिक महिलाएं आती हैं जहां अंतर्राष्ट्रीय एरेसोस महिला महोत्सव मनाया जाता है। महिलाओं के लिए वर्ष २००० में यहां यह उत्सव शुरू हुआ मगर धीरे-धीरे यह उत्सव पार्टी, छेड़खानी और महिला समलैंगिकता में बदल गया। उत्सव दो सप्ताह तक चलता है और इस वर्ष इसकी २५वीं वर्षगांठ है। विचार करना चाहिए कि मानव जाति किस कदर मानसिक रूप से विक्षिप्तता की भेंट चढ़ने लगी है, इस एक तथाकथित उत्सव को देख तो यही लगता है जहां दुनिया भर से खासकर ब्रिटेन, स्वीडन और नीदरलैंड से २५ से ८० साल की उम्र की महिलाएं – दिन में बिना कपड़ों के धूप सेंकने और रात में सिर्फ दैहिक मौज मस्ती के लिए आती हैं। टिकटॉक भी इस कार्रवाई में शामिल है जहां हैशटैग लेस्बियन टिकटॉक ने १.१ मिलियन से अधिक पोस्ट किए हैं, जिसमें हजारों लोग लेस्बोस की अपनी यात्राओं को दिखा रहे हैं। हद है ये। इस द्वीप की सैफिक प्रसिद्धि का कारण वास्तव में ६०० ईसा पूर्व की महान कवियत्री सप्पो से जुड़ा है। महिलाओं के लिए उनके गीत इतने मधुर थे कि वे लव आइलैंड को भी शांत बना देते हैं और उनके नाम से ही ‘सैफिक’ शब्द मिला है, जिसका अर्थ है महिलाओं का महिलाओं से प्रेम करना।
लव पॉवर का कमाल
प्रेम में शक्ति होती है, यह केवल बोलने की बात नहीं है बल्कि इसे चरितार्थ किया फुटबाल के एक खिलाड़ी की प्रेमिका ने। प्रेम विश्वास पर टिकता है और ऐसा विश्वास कि अपन प्रेमी को कह दिया कि वो कामयाब होगा ही। जबकि वो बेंच पर बैठा दिया गया था। जी हां, आर्सेनल और मैनचेस्टर सिटी के बीच मैच में ब्राजील के ग्रबिएल मार्टिनेली को मैच की शुरुआत में बेंच पर बैठा दिया गया था। लेकिन उसकी प्रेमिका इसाबेला रुओसो को हमेशा विश्वास था कि उसे बुलाएंगे। हालांकि, फुटबाल के इस खिलाड़ी मार्टिनेली ने अपनी प्रेमिका इसाबेला को बताया था कि उन्हें शुरुआती लाइन-अप में नहीं चुना गया है, तो उन्होंने मैच शुरू होने से पहले ही एक साहसिक भविष्यवाणी कर दी। इसाबेला ने स्टार को जवाब में संदेश भेजा, ‘दूसरे हाफ में आप थके हुए पैरों के खिलाफ खेलेंगे और गोल करेंगे, यह आप देखेंगे।’ और वाकई ऐसा ही हुआ, ईसाबेला की भविष्यवाणी सही साबित हुई, क्योंकि थकी हुई मैंचेस्टर सिटी टीम मार्टिनेली को गोल करने से नहीं रोक सकी। मार्टिनेली के प्रशंसक ईसाबेला की भविष्यवाणी से हतप्रभ रह गए। लोग कह रहे हैं, प्रेमिका हो तो ऐसी। एक ने तो मार्टिनेली को कह दिया कि जल्द उसे पत्नी बना लो। लव पॉवर का यह कमाल वाकई विश्वास की बुनियाद पर टिका हुआ एक उदाहरण बन गया है।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
