मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिपैसाबाज़ार ने शुरू किए FD और कॉर्पोरेट बॉन्ड निवेश विकल्प, मिलेगा 13.25%...

पैसाबाज़ार ने शुरू किए FD और कॉर्पोरेट बॉन्ड निवेश विकल्प, मिलेगा 13.25% तक रिटर्न


नई दिल्ली।
भारत के प्रमुख डिजिटल कंज़्यूमर क्रेडिट मार्केटप्लेस और फ्री क्रेडिट स्कोर प्लेटफॉर्म पैसाबाजार ने अपने उपभोक्ताओं के लिए निवेश की नई सुविधा लॉन्च की है। अब ग्राहक कंपनी के प्लेटफॉर्म पर फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) और कॉर्पोरेट बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं और 13.25% तक का आकर्षक रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

पैसाबाजार ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म पर एफडी की सुविधा शुरू की है। इसके अलावा, कंपनी ने SEBI-रेगुलेटेड संस्था के साथ साझेदारी कर कॉर्पोरेट बॉन्ड्स में निवेश की भी सुविधा उपलब्ध कराई है।कंपनी का कहना है कि इस कदम से निवेशकों को हाई रिटर्न वाले फिक्स्ड इनकम विकल्प एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बिना किसी झंझट के मिलेंगे।

पैसाबाजार की सीईओ संतोष अग्रवाल ने कहा, “हमारा विज़न भारत के लिए ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना है, जहां हम कंज़्यूमर्स की विविध वित्तीय ज़रूरतों को पूरा कर सकें। फिक्स्ड इनकम साधनों के लॉन्च के साथ, हम ग्राहकों को सरल और पारदर्शी डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से निवेश के व्यापक विकल्प प्रदान कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि पैसाबाज़ार अपने कंज़्यूमर्स का जीवनभर का वित्तीय साथी बने।”

पैसाबाजार ऐप के माध्यम से ग्राहक विभिन्न बैंकों के एफडी की तुलना कर उन्हें आसानी से बुक कर सकते हैं। इनमें बजाज फाइनेंस, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, श्रीराम फाइनेंस और साउथ इंडियन बैंक जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

अन्य समाचार