मुख्यपृष्ठनए समाचारइजरायल में `रेजीम चेंज' के लिए जनता सड़कों पर

इजरायल में `रेजीम चेंज’ के लिए जनता सड़कों पर

इजरायल के आम चुनाव बस तीन दिन दूर हैं और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ वहां की अवाम हजारों की तादाद में सड़कों पर उतर आई है। आंदोलकारियों का कहना है कि तीन साल पहले हमास का हमला सरकार की नाकामी थी और इसकी जिम्मेदारी लेते हुए नेतन्याहू को सत्ता छोड़ देना चाहिए। हमास की कैद में गाजा में बंधक बनाए गए इजरायली नागरिकों के घर-वालों का संगठन `अक्टूबर काउंसिल’ ने इस आंदोलन की शुरुआत की है। आम शहरियों का इसे भरपूर समर्थन मिल रहा है और तेल अवीव के पब्लिक प्लाजा में भीड़ का तूफान उमड़ पड़ा है। इजरायल के दूसरे हिस्सों में भी नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इस बीच प्रâांस और इटली समेत यूरोप के अन्य मुल्कों में भी हुक्मरानों के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं।

अन्य समाचार