मुख्यपृष्ठनए समाचारसुल्तानपुर में पुलिस ने गिराया लखीमपुर का 'लखटकिया' बदमाश! ...गैंगरेप समेत १७...

सुल्तानपुर में पुलिस ने गिराया लखीमपुर का ‘लखटकिया’ बदमाश! …गैंगरेप समेत १७ वारदातों में था वांछित

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

सोमवार की सुबह एनकाउंटर में लखीमपुर का एक लाख का इनामी बदमाश सुल्तानपुर पुलिस ने मार गिराया। सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के दियरा मोड़ के पास हुई मुठभेड़ में सुल्तानपुर व लखीमपुर खीरी पुलिस के संयुक्त अभियान में पुलिस को ये कामयाबी मिली।
पुलिस के अनुसार,आजम ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर पहले भागने की कोशिश की लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे तत्काल सीएचसी लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। लखीमपुर खीरी गैंगरेप में आरोपी बदमाश आजम की पुलिस तलाश कर रही थी।
लखीमपुर खीरी गैंगरेप के आरोपी आजम पर १७ केस दर्ज थे। वह पुलिस की वांटेड लिस्ट में शामिल बदमाश था। लखीमपुर खीरी कांड के बाद से वह पुलिस के निशाने पर था। लगातार उसकी तलाश चल रही थी। इसी क्रम में उसके अड्‌डे की जानकारी सामने आई। मारा गया बदमाश तालिब उर्फ आजम पुत्र गफ्फार खान लखीमपुर जिले के फरधान थाना क्षेत्र के गौरिया गांव का रहने वाला था।

अन्य समाचार