मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिधारावी में धूमधाम से मनाई गई, प्रबोधनकार ठाकरे की १४०वीं जयंती

धारावी में धूमधाम से मनाई गई, प्रबोधनकार ठाकरे की १४०वीं जयंती

सामना संवाददाता / मुंबई
समाज जागरण, प्रखर पत्रकारिता और संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में अहम योगदान देनेवाले महान विचारक प्रबोधनकार केशव सीताराम ठाकरे की १४०वीं जयंती १७ सितंबर, बुधवार को धारावी में भव्य रूप से आयोजित हुई। महात्मा फुले एजुकेशन ट्रस्ट, मुंबई के अंतर्गत आने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज विद्यालय, छत्रपति शिवाजी राजे विद्यालय और पद्मभूषण मनोहर जोशी महाविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति में यह आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र बना। कार्यक्रम की शुरुआत ट्रस्ट के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक बाबूराव माने ने प्रबोधनकार ठाकरे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। इस अवसर पर सचिव दिलीप शिंदे, कोषाध्यक्ष प्रवीण माने, प्राचार्या श्रद्धा माने, प्राचार्या स्वाति होलमुखे, मुख्याध्यापिका वीणा दोनवलकर, प्राध्यापकवर्ग तथा समाजसेवी दिलीप डडस भी उपस्थित थे। छात्रों को प्रबोधनकार ठाकरे के जीवन और कार्यों की जानकारी शिक्षिका माधुरी घार्गे ने विस्तार से दी। उन्होंने बताया कि प्रबोधनकार न केवल तेजस्वी पत्रकार एवं विचारक थे, बल्कि उन्होंने महाराष्ट्र के लिए संयुक्त राज्य की लड़ाई और समाज सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन विश्वास निमसे ने किया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए बाबूराव माने ने कहा कि प्रबोधनकार ठाकरे का समाज सुधार और संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में दिया गया योगदान हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।

अन्य समाचार