मुख्यपृष्ठग्लैमरसेट पर रोईं प्रियंका

सेट पर रोईं प्रियंका

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी को दर्शकों ने फिल्म ‘डॉन’ (२००६) और ‘डॉन २’ (२०११) में खूब पसंद किया। इसके अलावा प्रियंका ने ‘ओम शांति ओम’, ‘रा.वन’ और ‘बिल्लू’ जैसी फिल्मों में भी शाहरुख के साथ खास भूमिकाएं निभाईं। एक पुराने इंटरव्यू में प्रियंका ने ‘रा.वन’ के सेट से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया कि वह अमेरिका से लौटकर सीधे शूट पर पहुंची थीं और उनका कॉस्ट्यूम काफी जटिल था। फिटिंग और बदलाव के कारण उन्हें करीब तीन घंटे की देरी हो गई। प्रियंका ने शाहरुख और डायरेक्टर अनुभव सिन्हा से माफी मांगी, लेकिन शाहरुख ने उन्हें संजय दत्त से माफी मांगने को कहा। प्रियंका संजय दत्त से बात करने में झिझक रही थीं, लेकिन मजबूरी में गईं। जब संजय दत्त ने थोड़े सख्त लहजे में जवाब दिया तो प्रियंका भावुक हो गईं और रो पड़ीं। बाद में शाहरुख ने माहौल संभाला और शूटिंग तय समय पर पूरी की गई।

अन्य समाचार