मुख्यपृष्ठग्लैमरराहा की अलग वैनिटी वैन

राहा की अलग वैनिटी वैन

हिमांशु राज

आलिया भट्ट की बेटी राहा भले ही अभी ढाई साल की हैं, लेकिन उनके ठाठ-बाट किसी बड़े स्टार से कम नहीं। जहां फिल्मी दुनिया में एक्टर्स और एक्ट्रेसेस की वैनिटी वैन आम बात है, वहीं अब बच्चों की वैनिटी वैन का नया ट्रेंड भी शुरू होता दिख रहा है।महेश भट्ट ने खुद खुलासा किया है कि जब आलिया शूटिंग पर जाती हैं तो उनकी नन्ही बेटी राहा को भी एक अलग वैनिटी वैन दी जाती है। सेट पर पहुंचकर राहा उसी में समय बिताती हैं, जैसे यह उनका छोटा-सा पर्सनल स्पेस हो।अब तक लोग सितारों की वैनिटी वैन और उनकी लग्ज़री लाइफस्टाइल को लेकर बातें करते थे, लेकिन आलिया की बेटी के लिए वैनिटी वैन ने इस चर्चा को एक नया ही मोड़ दे दिया है। फिल्मों में ग्लैमर की दुनिया जितनी परदों पर दिखाई देती है, उससे कहीं ज्यादा परदे के पीछे भी है और अब उसमें छोटे सितारों की एंट्री भी हो चुकी है।

अन्य समाचार