मुख्यपृष्ठनए समाचाररेलवे टिकट ने खोली शालिनी मर्डर की परतें! .... पति-ससुर निकले कातिल

रेलवे टिकट ने खोली शालिनी मर्डर की परतें! …. पति-ससुर निकले कातिल

गन्ने के खेत में रची गई खौफनाक साजिश
जेदवी / मुंबई
सांगली जिले के मिरज तालुका स्थित टाकली गांव में गन्ने के खेत से मिली एक अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश ने पूरे इलाके में सनसनी पैâला दी थी। न पहचान, न कोई प्रत्यक्ष सुराग, लेकिन सांगली पुलिस ने महज एक रेलवे टिकट के आधार पर इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझा ली। जांच में सामने आया सनसनीखेज सच यह है कि मृतका की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके दूसरे पति और ससुर ने मिलकर की थी।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली नीतू उर्फ शालिनी यादव पहले पति से अलग हो चुकी थी। इसी दौरान उसकी पहचान आकाश उर्फ विनायक दीनदयाल यादव से हुई। दोनों ने परिवार की मर्जी के बिना शादी कर ली, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका। कुछ ही समय में दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे। नीतू ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिससे आकाश के मन में नफरत और गुस्सा पनपने लगा।
चरित्र पर शक बनी हत्या की वजह
पत्नी के चरित्र पर शक के चलते आकाश और उसके पिता दीनदयाल यादव ने नीतू को ‘हमेशा के लिए रास्ते से हटाने’ की साजिश रच डाली। १६ दिसंबर को दोनों आरोपी नीतू को जौनपुर से ट्रेन द्वारा लेकर महाराष्ट्र आए। रेलवे टिकट पुणे से खरीदा गया था, जो इस हत्याकांड का सबसे अहम सुराग बना। मिरज पहुंचने के बाद टाकली गांव के एक सुनसान गन्ने के खेत में शॉल से गला घोंटकर नीतू की बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव वहीं फेंक दिया गया। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।
रेलवे टिकट बना कातिलों का दुश्मन
पुलिस जांच के दौरान शव से कुछ दूरी पर मिला पुणे से खरीदा गया रेलवे टिकट इस अंधे हत्याकांड की सबसे मजबूत कड़ी साबित हुआ। मिरज रेलवे स्टेशन के बाहर एक चिक्की विक्रेता के पास हुए लेन-देन और सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर सांगली पुलिस ने मुख्य आरोपी आकाश और पिता दीनदयाल यादव को गिरफ्तार कर लिया।
बेनकाब हो गया कत्ल
सिर्फ एक रेलवे टिकट के सहारे इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने पर सांगली पुलिस की चारों ओर सराहना हो रही है। घरेलू विवाद, शक और गुस्से ने एक महिला की जान ले ली और पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

अन्य समाचार