हिमांशु राज
हॉरर और सुपरनैचुरल जॉनर की बहुप्रतीक्षित फिल्म द वार्डरोब का शुभारंभ 24 सितंबर को मुंबई फिल्मसिटी में हुआ। निर्माता राज गवली के बैनर तले बन रही इस फिल्म का मुहूर्त शॉट पूरी टीम की मौजूदगी में संपन्न हुआ। फिल्म का निर्देशन सौरभ चौबे कर रहे हैं, जबकि प्रमुख भूमिकाओं में राजनीश दुग्गल और दिव्या अग्रवाल नजर आएंगे। इस मौके पर पूरी स्टारकास्ट दिव्यानी प्रसाद, जावेद हायदर, मोनिका रधोरे और प्रदीप काबरा भी शामिल रहे। निर्माता राज गवली ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है और लंबे समय से इसकी तैयारी चल रही थी। उन्होंने विश्वास जताया कि दर्शक इस अनोखी कहानी को अवश्य पसंद करेंगे। अभिनेता राजनीश दुग्गल ने बताया कि फिल्म की शुरुआत मुहूर्त शॉट से करने का अलग ही उत्साह होता है और वे अपने किरदार को पर्दे पर जीवंत करने के लिए तैयार हैं। वहीं अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल ने कहा कि अपने करियर की शुरुआत हॉरर थ्रिलर से करने के बाद इस फिल्म से उनका डेब्यू होना उनके लिए रोमांचक और भावनात्मक अनुभव है।निर्देशक सौरभ चौबे ने दर्शकों को मजबूत कहानी और प्रभावशाली अभिनय का वादा किया। द वार्डरोब अपनी अनोखी विषयवस्तु और दमदार टीम के साथ साल 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनने जा रही है।
