मुख्यपृष्ठनए समाचारज्ञानेश कुमार के बचाव में दमनकारी सरकार... मुंबई में ‘कॉकरोच’ के आंदोलन...

ज्ञानेश कुमार के बचाव में दमनकारी सरकार… मुंबई में ‘कॉकरोच’ के आंदोलन को अनुमति से इनकार

-अभिजीत दीपके ने दी ‘जेल भरो’ आंदोलन की चेतावनी

सामना संवाददाता / मुंबई

देश में चुनावी घोटाले के कथित सूत्रधार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए सरकार ने दमनकारी नीति अपनानी शुरू कर दी है। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा किए जाने वाले आंदोलन को मुंबई पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। पुलिस के इस पैâसले पर सीजेपी के अभिजीत दीपके ने तीखा रोष व्यक्त करते हुए अनुमति नहीं मिलने पर ‘जेल भरो’ आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञानेश कुमार ने मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) में किस तरह मनमानी की, इसके लिखित प्रमाण हाल ही में सामने आए हैं। चुनाव आयोग के दो आयुक्तों ने भी इस संबंध में अपनी आपत्तियां लिखित रूप में दर्ज कराई हैं। इसके बावजूद ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर उठ रही आवाज को दबाने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।
‘कॉकरोच’ आंदोलन से सरकार को डर?
ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सीजेपी ने २ अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के दिन आंदोलन का एलान किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में यह आंदोलन आयोजित किया जाना था और इसके लिए सीजेपी ने मुंबई पुलिस से अनुमति मांगी थी। हालांकि, पुलिस ने इस आंदोलन को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। सीजेपी ने आरोप लगाया है कि सरकार ‘कॉकक्रोच’ के आंदोलन से घबरा गई है और इसी वजह से आंदोलन की अनुमति रोकी गई है।
विरोध प्रदर्शन करना हमारा अधिकार
पुलिस द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने पर अभिजीत दीपके ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है। अलग-अलग तरीकों से हमारी आवाज दबाने का जो प्रयास किया जा रहा है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि आंदोलन की अनुमति नहीं दी गई तो गांधी जयंती के दिन ‘जेल भरो’ आंदोलन किया जाएगा।

अन्य समाचार