मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिमुंबई में आज सैमसंग ने ‘एआई होम : फ्यूचर लिविंग, नाउ’ से...

मुंबई में आज सैमसंग ने ‘एआई होम : फ्यूचर लिविंग, नाउ’ से उठाया पर्दा

सोम मिश्रा “शिवम”

हिंदुस्थान के सबसे बड़े कंज्‍यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने आज मुंबई बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड प्लाजा में अपने प्रमुख स्टोर पर “एआई होम: फ्यूचर लिविंग, नाउ” विजन से पर्दा उठाया। सैमसंग एआई होम एक अगली पीढ़ी का कनेक्टेड लिविंग इकोसिस्टम है, जो उपकरणों, डिवाइसेस और सेवाओं को एकसाथ लाता है और बेजोड़ सुविधा, ऊर्जा दक्षता और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करता है। इन सबमें सुरक्षा और गोपनीयता को सबसे अधिक महत्‍व दिया गया है।

इस लॉन्च का केंद्र है सैमसंग का फ्यूचर लिविंग विजन: एक ऐसी दुनिया की शुरुआत करना जहां इंटेलिजेंस केवल एक डिवाइस तक सीमित न हो, बल्कि हर स्क्रीन, उपकरण और सर्विस में आसानी से शेयर हो सके। एआई होम इस विजन को तीन मुख्य ताकतों के माध्यम से साकार करता है – एआई में सैमसंग का नेतृत्व, इसके डिवाइस पोर्टफोलियो की अनूठी रेंज, और एक भरोसेमंद, सुरक्षित इकोसिस्टम।

अब एक ऐसे घर की कल्पना कीजिए, जो आपको जानता हो। जैसे ही आप घर आते हैं, लाइट्स अपने आप जल जाती हैं, एयर कंडीशनर आपके सोने के लिए सही टेम्‍परेचर पर सेट हो जाता है, वॉशिंग मशीन आपको सही वॉशिंग मोड सुझाती है, और टीवी आपका पसंदीदा शो शुरू करने के लिए तैयार हो जाता है – और यह सब अपने आप ही हो जाता है। सैमसंग एआई होम इस रोज़मर्रा के अनुभव को सिर्फ कुछ लोगों के लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए हकीकत बनाता है। एम्बियंट इंटेलिजेंस पर लक्षित, सैमसंग का एआई होम सिस्टम यूजर के व्यवहार और पर्यावरणीय संकेतों से लगातार सीखता है ताकि आराम, देखभाल, ऊर्जा बचत, और सुरक्षा को ऑटोमेट किया जा सके। एक एयर कंडीशनर जो आपके आराम के दौरान अपने आप टेम्‍परेचर सेट करता हो, एक रेफ्रिजरेटर जो आपके डाइटरी गोल्‍स के मुताबिक भोजन सुझाए, और स्मार्टथिंग्स-इनेबल्‍ड डिवाइस जो बैकग्राउंड में आसानी से सिंक हो – हर इंटरैक्शन को प्रासंगिक और मानव-केंद्रित इंटेलिजेंस के साथ समृद्ध किया गया है।

सैमसंग के प्रेसिडेंट और सीईओ जे बी पार्क साउथवेस्ट एशिया ने कहा, “सैमसंग में, हम एआई के भविष्य की केवल कल्पना नहीं कर रहे; गैलेक्सी एआई, विज़न एआई, और बीस्पोक एआई को हमारे स्मार्टथिंग्स इकोसिस्टम के माध्यम से जोड़कर, हम इसे लोगों के दैनिक जीवन में शामिल कर रहे हैं। सैमसंग एआई होम के लॉन्च के साथ, हम भारतीय घरों में फ्यूचर लिविंग ला रहे हैं – यह हमारे रूटीन को और अधिक सुविधाजनक, कुशल, स्वस्थ, और सुरक्षित बना रहे हैं। भारत इस यात्रा में सबसे अहम है। भारत में मौजूद हमारे तीन आरएंडडी सेंटर रोमांचक एआई इनोवेशन कर रहे हैं और उन्हें पूरी दुनिया में ले जा रहे हैं। यह लॉन्च लाखों भारतीय परिवारों के लिए सार्थक और सुरक्षित तकनीकों के साथ भविष्य की जीवनशैली को आकार देने की हमारी गहरी प्रतिबद्धता दर्शाता है।” इस तकनीक से मिलने वाले बेहतरीन चार ऐसे अनुभव हैं जो सैमसंग एआई होम को केवल स्मार्ट डिवाइसेस का कलेक्‍शन नहीं, बल्कि एक असली लिविंग माहौल बनाते हैं – जो सहज, देखभाल करने वाला, कुशल, और सुरक्षित है।

अन्य समाचार