मुख्यपृष्ठस्तंभस्कैम्स एंड स्कैंडल्स : भाई-भाई में जंग और बेनकाब होते राज!

स्कैम्स एंड स्कैंडल्स : भाई-भाई में जंग और बेनकाब होते राज!

(अय्याश प्रिंस-६)

श्रीकिशोर शाही

जब एशियन क्राइसिस ने ब्रुनेई की अर्थव्यवस्था पर चोट की, तब जाकर सुल्तान हसनल बोल्कैया की नींद टूटी। उन्होंने खजाने का ऑडिट करवाया और १५ बिलियन डॉलर गायब होने की खबर ने महल में भूचाल ला दिया। सुल्तान को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सदमा लगा था, उनके अपने छोटे भाई जेप्रâी ने पीठ में छुरा घोंपा था।
सुल्तान का गुस्सा भयंकर था। उन्होंने रातों-रात जेप्रâी को ब्रुनेई इन्वेस्टमेंट एजेंसी के चेयरमैन और देश के वित्त मंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया। न सिर्फ पद छीना गया, बल्कि जेफ्री के सारे बैंक अकाउंट्स और संपत्तियों को भी प्रâीज कर दिया गया। सुल्तान ने ठान लिया था कि वह देश का एक-एक पैसा वसूल के रहेंगे।
इसके बाद शुरू हुई दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी कानूनी लड़ाई। एक तरफ ब्रुनेई का सर्वशक्तिमान सुल्तान था और दूसरी तरफ उसका अय्याश भाई। सुल्तान ने जेप्रâी पर गबन और धोखाधड़ी का मुकदमा ठोक दिया। यह मुकदमा सिर्फ ब्रुनेई तक सीमित नहीं रहा, लंदन, न्यूयॉर्क और पेरिस की अदालतों में भी इसकी गूंज सुनाई दी।
इस कानूनी जंग ने शाही परिवार के सारे गंदे राज खोलकर दुनिया के सामने रख दिए। जेप्रâी के सोने के टॉयलेट ब्रश से लेकर उसके ‘हरम’ और अश्लील यॉट तक की कहानियां ग्लोबल मीडिया की हेडलाइंस बन गर्इं। ब्रुनेई, जो एक शांत और सख्त इस्लामिक देश के रूप में जाना जाता था, अचानक दुनिया भर में मजाक का विषय बन गया।
जेप्रâी खुद को बचाने के लिए हाथ-पैर मारता रहा। उसने आरोप लगाया कि सुल्तान के कुछ सलाहकार उसे फंसा रहे हैं, लेकिन सबूत चीख-चीख कर जेप्रâी के गुनाहों की गवाही दे रहे थे। भाई-भाई की इस जंग ने यह साबित कर दिया कि जब पैसे और सत्ता की बात आती है तो खून के रिश्ते भी बेमानी हो जाते हैं। (शेष अगले अंक में)

अन्य समाचार