मुख्यपृष्ठग्लैमरशर्म करो मनीषा!

शर्म करो मनीषा!

अपने चुलबुले अंदाज से पैंâस का दिल जीत लेनेवाली मनीषा रानी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद पैंâस उन्हें दिल खोलकर खरी-खरी सुना रहे हैं। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में मलाइका अरोड़ा के नए गाने ‘चिलगम’ पर व्हाइट ड्रेस में मनीषा डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में मलाइका को टक्कर देने की भरपूर कोशिश करनेवाली मनीषा को लोगों ने सराहने के बजाय आड़े हाथों ले लिया और वो लोगों के गुस्से का शिकार हो गईं। वीडियो के वैâप्शन में ‘तो चिलगम खाया कि नहीं।’ लिखनेवाली मनीषा के डांस को देख एक यूजर ने लिखा, ‘यकीन नहीं हो रहा है कि ये मनीषा है। आप पहले ही ठीक थीं।’ दूसरे ने लिखा, ‘ये इन्फ्लुएंसर हैं या रोल मॉडल, बस शर्म करो, इस रील में जितना पैसा आया उतना ज्यादा है। आपने जो इज्जत कमाई वो गिरा दी, बस शर्म करो।’

अन्य समाचार