मुख्यपृष्ठसमाचारशत्रुघ्न सिंह परिहार को कल मिलेगा पंडित दीनदयाल अवॉर्ड

शत्रुघ्न सिंह परिहार को कल मिलेगा पंडित दीनदयाल अवॉर्ड

सामना संवाददाता / चित्रकूट

पूरे जिले में गिने-चुने और निष्पक्ष पत्रकारों में नाम आता है तो वह है शत्रुघ्न सिंह परिहार का, जो वर्षों से प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन (अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठन) पेजा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह परिहार को उत्कृष्ट, निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। दरअसल, यह उनकी उत्कृष्ट लेखन का परिणाम है, जो जनपद चित्रकूट के गौरव की बात है। उनकी उपलब्धि पर जिले के सभी पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। बताया गया कि उन्हें यह पुरस्कार 4 जनवरी 2026 को लखनऊ में एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि परिहार मीडिया क्षेत्र में लगभग 20 वर्षों से जुड़े हैं और जिले के विकास में अन्याय, जुल्म के खिलाफ लेखनी चलाकर उत्कृष्ट कार्य किया है। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पत्रकार राकेश चौधरी, सुखेंद्र अग्रहरि, शंकर प्रसाद यादव, बीपी पटेल, शत्रुघ्न पाल के अलावा छत्तीसगढ़, प्रतापगढ़ तथा मुंबई से प्रभाकर सिंह सोमवंशी आदि पत्रकार साथियों ने ‌बधाई दी है।

अन्य समाचार