मुख्यपृष्ठनए समाचारसरकार की दोगली नीति का शिवसेना ने किया विरोध

सरकार की दोगली नीति का शिवसेना ने किया विरोध

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) दक्षिण मुंबई विभाग क्रमांक 12 की महिला आघाड़ी द्वारा पहलगांव में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के वावजूद हिंदुस्थान को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने की इजाजत के विरोध में गिरगांव में महिलाओं ने मोर्चा निकाल कर अपना निषेध दर्ज कराया। इस आंदोलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विरोध जताने के लिए महिलाओं ने सिंदूर के डिब्बे में अपना नाम व पता लिखकर जमा कराया तथा प्रतीकात्मक स्वरूप में टीवी फोड़कर पाकिस्तान के विरुद्ध अपना विरोध दर्ज कराया। इस आंदोलन में शिवसेना नेता एवं सांसद अरविंद सावंत, शिवसेना उपनेता रवीन्द्र मिर्लेकर, अरुण दुधवडकर, अशोक धात्रक, पूर्व विधायक अरविंद नेरकर, विभागप्रमुख संतोष शिंदे मुख्य रूप में उपस्थित थे। इसी तरह शिवसेना महिला आघाड़ी विधानसभा प्रमुख अरुंधती दुडवडकर, गायत्री आवलेगावकर, पल्लवी सकपाल, पूर्व नगरसेविका विशाखा पेडणेकर, युवती सेना अधिकारी पायल ठाकूर, शुभदा कोली तथा महिला आघाड़ी की सभी पदाधिकारी तथा शिवसैनिक भारी संख्या में उपस्थित थे।

अन्य समाचार