श्रद्धा कपूर हाल ही में अपनी फिल्म ईथा की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गई थीं, जिससे उनके फैंस चिंतित हो गए थे। अब एक्ट्रेस ने खुद एक वीडियो शेयर कर अपनी हेल्थ से जुड़ा अपडेट दिया है। वीडियो में श्रद्धा मजाकिया अंदाज में बताती हैं कि वह घर में ‘टर्मिनेटर’ बनकर घूम रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके पैर में मसल्स टियर हुआ है, लेकिन कुछ आराम करने से वह जल्द ठीक हो जाएंगी। एक्ट्रेस वीडियो में अपने घायल पैर की झलक भी दिखाती हैं और फैंस को भरोसा दिलाती हैं कि चिंता की कोई बात नहीं है। उनका यह अपडेट देखने के बाद फैंस ने कमेंट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं भेजीं।
