मुख्यपृष्ठस्तंभटीवी की छोटी एक्ट्रेस टिकटॉक पर हुई बड़ी

टीवी की छोटी एक्ट्रेस टिकटॉक पर हुई बड़ी

-सीमा श्रीवास्तव

वो जब मशहूर हुई थी तब टीवी की बाल कलाकार थी, मगर अब जब वो दुनिया के सामने आई तो टिकटॉक पर बड़ी होकर आई। वह भी बिकनी में। जी हां, टीवी की दुनिया से विदा लेने वाली एक मशहूर बाल कलाकार ने नए टिकटॉक वीडियो में नीली बिकिनी में सबको चौंका दिया है। २५ साल की हो चुकी इस अभिनेत्री को महज सात साल की उम्र में ईस्टएंडर्स में एक बड़ी भूमिका मिली थी और उन्हें बीबीसी के इस सोप ओपेरा के सबसे प्रतिष्ठित किरदारों में से एक की बेटी के रूप में पेश किया गया था। लेकिन टेलीविजन पर अपने बड़े कार्यकाल के १६ साल बाद मौली कॉनलिन टिकटॉक पर बिल्कुल अलग दिखाई दी। उन्होंने छुट्टियों के दौरान एक खूबसूरत फिरोजी रंग की बिकिनी पहने हुए अपना एक वीडियो टिकटॉक पर साझा किया। क्या उसे देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि पर्दे पर उनका किरदार कौनसा था? वह कोई और नहीं बल्कि ओरिजिनल डॉटी कॉटन थीं। मशहूर नैस्टी निक की बेटी होने के साथ-साथ दिग्गज डॉट कॉटन की पोती भी थीं। जब उन्हें इस किरदार के लिए चुना गया था, तब ईस्टएंडर्स ने इस किरदार का वर्णन करते हुए कहा था कि ‘यह भोली-भाली लड़की दिखने में तो बिल्कुल मासूम है, लेकिन अंदर से वह एक शैतान है’, साथ ही साथ ‘चालबाज, पीठ में छुरा घोंपने वाली और निर्दयी’ भी है। बीबीसी वन के शो में दो साल तक काम करने के बाद, उन्होंने २०१० में शो छोड़ दिया।
पॉप स्टार की फिसलकर मौत
यह दुखद है कि एक पॉपस्टार वैनेसा ब्लैंका का बाथरूम में फिसलकर गिरने से निधन हो गया। वह ३० वर्ष की थी। शुगरपॉप ग्रुप से प्रसिद्धि पाने वाली ब्लैंका के परिवार ने बताया कि मनीला स्थित अपने अपार्टमेंट में उनके सिर पर चोट लगी और उनके मस्तिष्क में गंभीर रक्तस्राव हुआ। इस दुर्घटना के समय वह अपने कपड़े बदल रही थी। हैरानी की बात यह रही कि जब १५ मिनट के भीतर एंबुलेंस नहीं पहुंची, तो उसे व्हीलचेयर पर उसके अपार्टमेंट से अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्यवश, उस स्टार को बचाया नहीं जा सका और भीषण चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई। ब्लैंका ने हिप-हॉप ट्रैक ‘डोटो ओ अको’ में अपनी आवाज दी थी और मशहूर हो गई थी। शुगरपॉप का गठन रियलिटी प्रोग्राम के परिणामस्वरूप हुआ था, और वे फिलीपींस में एक म्यूजिकल वैरायटी शो में नियमित रूप से प्रदर्शन करते थे। ब्लैंका ने साथी युवा गायकों के साथ शुगरपॉप के हिस्से के रूप में प्रस्तुति दी, जिनमें जूली ऐनी सैन जोस, रीटा डेनिएला, एन्जो अल्मारियो और चोलो बिस्मोंटे शामिल है। यह समूह २००९ में भंग हो गया। बाद में गायिका ने एकल कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाई।

अन्य समाचार