मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिबदलापुर के समाजसेवियों ने भरत तिवारी के पिता को दी 51 हजार...

बदलापुर के समाजसेवियों ने भरत तिवारी के पिता को दी 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

सामना संवाददाता / जौनपुर

बिहार के भोजपुर जनपद के बिलौटी निवासी स्वर्गीय भरत तिवारी (पुत्र काशीराम तिवारी) के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए बदलापुर के समाजसेवियों ने उनके पिता काशीराम तिवारी को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि भरत तिवारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में वे हमेशा परिवार के साथ खड़े रहेंगे।
समाजसेवियों ने कहा कि यदि भरत तिवारी का एनकाउंटर किसी धोखे अथवा गलत तरीके से किया गया है, तो मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषियों के विरुद्ध सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि न्याय व्यवस्था के माध्यम से दोषियों को अवश्य सजा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि आज भरत तिवारी युवाओं के लिए एक मिसाल बन गए हैं और समाज उनके परिवार के साथ खड़ा है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दिवंगत भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर समाजसेवी गोलू शुक्ला, आनंद त्रिपाठी, देवा पंडित, सोनू शुक्ला, योगेश मिश्रा, केके तिवारी, सुशील मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अन्य समाचार