सामना संवाददाता / मुंबई
भरपूर धूप मिलने के बावजूद, विटामिन डी की कमी लाखों भारतीयों को प्रभावित कर रही है; जागरूकता की कमी के कारण अक्सर इस पर ध्यान नहीं दिया जाता। ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत से अपने सार्थक जुड़ाव को आगे बढ़ाते हुए, सनफीस्ट मैरी लाइट ने विटामिन डी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘सनफीस्ट सूर्य वरदान’ अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान सनफीस्ट मैरी लाइट के सूरज के साथ लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव और ‘विटामिन डी की अच्छाई’ के विचार पर आधारित है।
ओडिशा के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजनों में से एक, रथ यात्रा ने सनफीस्ट मैरी लाइट को बड़े पैमाने पर विटामिन डी के बारे में अपना संदेश फैलाने का एक शानदार मंच दिया। “हर किरण में छुपा है विटामिन डी का वरदान” के विचार के साथ, ब्रांड ने श्रद्धालुओं और परिवारों को विटामिन डी की अपनी ज़रूरत के बारे में ज़्यादा जागरूक होने के लिए प्रोत्साहित किया।
यह कैंपेन प्रभावशाली रूप से ऑन-ग्राउंड और ऑनलाइन चलाया गया। पुरी रथ यात्रा के दौरान, ‘सूर्य सहायकों’ ने श्रद्धालुओं से बातचीत की, उन्हें उन्हें 2 मिनट का विटामिन डी रिक्वायरमेंट चेक कराने में सहायता की और विटामिन डी की कमी के बारे में जागरूकता फैलाने वाली जानकारी दी। कुछ चुने हुए लोगों को मुफ़्त विटामिन डी मेडिकल टेस्ट की सुविधा भी दी गई, जिससे जागरूकता को असल काम में बदलने में मदद मिली। इस कैंपेन को ऑनलाइन भी बड़े पैमाने पर चलाया गया, जहाँ लोग धूप में रहने, घर से बाहर की गतिविधियों और विटामिन डी के बारे में आसान सवालों के जवाब देकर व्हाट्सएप्प-आधारित टेस्ट कर सकते थे।
