हिमांशु राज़
पपराजी एंटरटेनमेंट कंपनी की फिल्म ‘कौर बनाम कोर ’ भारत की पहली एआई आधारित फीचर फिल्म है जिसमें सनी लियोनी एक विशेष दोहरी भूमिका में नजर आएंगी वह एक ओर इंसानी सुपरहीरो बनेंगी और दूसरी ओर एआई पावर्ड अवतार के रूप में सामने आएंगी यह फिल्म सिर्फ तकनीकी चमक या वर्चुअल जादू नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा में एक नए बदलाव की शुरुआत मानी जा रही है सनी लियोनी ने बताया कि उन्होंने आठ साल पहले ‘कोर’ का किरदार रचा था लेकिन उसे पूरा रूप एआई तकनीक ने ही दिया फिल्म के निर्माता अजींक्य जाधव का कहना है कि यह कहानी परंपरा और भविष्य को जोड़ने का प्रयास है और यही भारतीय सिनेमा को दुनिया के सामने नई पहचान देगा निर्देशक विनिल वासु का मानना है कि इस फिल्म में एआई केवल तकनीक नहीं बल्कि भावनाओं और ड्रामे के साथ मिलकर एक अनोखा अनुभव बनाता है फिल्म में फोटोरियलिस्टिक विजुअल्स अद्भुत वर्ल्ड बिल्डिंग डी एजिंग तकनीक और रोमांचक एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे लेकिन इसके केंद्र में एक दिल को छू लेने वाली कहानी होगी सनी लियोनी का यह नया किरदार उनके करियर में एक अलग अध्याय तो खोलेगा ही साथ ही भारत को एआई सिनेमा की दिशा में अग्रणी भी बनाएगा फिल्म के इस साल के अंत या फिर 2026 की शुरुआत तक रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है
