हिमांशु राज
दक्षिण सिनेमा के चर्चित अभिनेता निखिल सिद्धार्थ जल्द अपनी 20वीं और सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म स्वयंभू के साथ बड़े पर्दे पर लौटने वाले हैं। मेकर्स ने घोषणा की है कि यह भव्य पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा 13 फरवरी 2026, महाशिवरात्रि के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।भरत कृष्णमाचारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में एक आम आदमी की उस महाकथा को दर्शाती है, जो परिस्थितियों से जूझते हुए एक योद्धा बन जाता है। फिल्म की शूटिंग लगभग 170 दिनों तक चली और इसे पिक्सल स्टूडियोज के भूवन और श्रीकर ने निर्मित किया है, जबकि टैगोर मधु इसे प्रस्तुत कर रहे हैं।स्वयंभू में साम्युक्था और नाभा नटेश मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगी। तकनीकी रूप से फिल्म भारत की सबसे बड़े स्तर की प्रोजेक्ट्स में एक है, जिसमें बाहुबली और आरआरआर फेम सिनेमैटोग्राफर के.के. सेंटिल कुमार, केज़ीएफ और सलार के संगीतकार रवि बसरूर, और बाहुबली के एडिटर तम्मिराजू जैसे दिग्गज जुड़े हैं।फिल्म के “राइज ऑफ़ स्वयंभू” वीडियो में निखिल ने बताया कि दो साल की मेहनत और लाखों घंटे की तैयारी के बाद यह विशाल दुनिया पर्दे पर जीवंत हुई है। उन्होंने अपने किरदार के लिए खास ट्रेनिंग ली और हिंदी वर्जन में अपनी आवाज़ खुद दी है। भारत की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित यह ऐतिहासिक महागाथा स्वयंभू न सिर्फ एक फिल्म, बल्कि एक युग की आत्मा को दर्शाने वाली कहानी बनने जा रही है।
