मुख्यपृष्ठग्लैमर‘कपड़े उतारो...’ नैना का चौंकाने वाला खुलासा

‘कपड़े उतारो…’ नैना का चौंकाने वाला खुलासा

ग्लैमर की चमक-दमक के पीछे की दुनिया कभी-कभी इतनी कड़वी निकलती है कि सुनने वाला भी चौंक जाए। अभिनेत्री नैना छाबड़ा ने अपने साथ हुए ऐसे ही एक कथित वाकये का खुलासा किया है। गहना वशिष्ठ के यूट्यूब शो में नैना ने बताया कि एक कॉर्डिनेटर ने उन्हें यह कहकर एक शख्स से मिलवाया था कि वह इंटरनेशनल लेवल पर प्रिंट शूट का काम करता है। नैना भी यह सुनकर एक्साइटेड थीं कि शायद करियर को नई उड़ान मिल जाए। लेकिन शूट पर पहुंचते ही कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि मैडम के होश उड़ गए। नैना के मुताबिक, उस शख्स ने उनसे कपड़े उतारकर फिगर दिखाने को कहा और बिकिनी में शूट की बात की। नैना ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद कथित तौर पर उन्हें धमकी दी गई कि अगर बात नहीं मानी तो काम भी नहीं मिलेगा। यानी काम का ऑफर कम और ‘अजीब शर्तों’ का पैकेज ज्यादा निकला!

अन्य समाचार