-गृहस्थी के सभी उपहार संग दुल्हनें चलीं पिया के घर
-संस्था के संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मीडिया परिवार, सभी अतिथियों, सहयोगियों का जताया आभार
सामना संवाददाता / प्रतापगढ़
प्रतापगढ़, यानी कि प्रतापियों का गढ़ ऐसे ही इस जिले का नाम नहीं रखा गया है। यहां समाजसेवा के मामले में एक से एक बढ़कर गुदड़ी में लाल पड़े हैं, जो अपने समाज व अन्य जरूरतमंद के लोगों के लिए सेवा में अग्रसर रहते हैं। इसी तरह उमरवैश्य समाज सभा के संरक्षक रोशन लाल उमरवैश्य अपने अन्य सहयोगियों की मदद से वर्षों से सामूहिक शादी का कार्यक्रम करते चले आ रहे हैं। गौरतलब हो कि जिला उमरवैश्य समाज सभा द्वारा आयोजित 17वां सामूहिक विवाह देर कल 24 नवंबर की रात संपन्न हुआ। पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने सभी जोड़ों को घड़ी पहनाई। सोने का मगंलसूत्र व चांदी की पायल सभी दुल्हनों को एसडीएम सदर नैंसी सिंह ने देकर आशीर्वाद दिया। सभी वर-कन्याओं को आशीर्वाद नगरपालिकाअध्यक्ष के प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह, मुंगरा बादशाह पुर नगरपालिका के अध्यक्ष कपिल मुनि उमरवैश्य व समाज के पदाधिकारियों ने आशीर्वाद दिया।
विवाह सकुशल संपन्न होने के पश्चात सभी दुल्हनों को सारी गृहस्थी के सामान जैसे- अलमारी, पंखा, कंबल, गद्दा, रजाई, चद्दर, ताला-चाभी, लेमन सेट, सिंगारदान, साड़ी पांच, गिफ्ट तीन, सीलिंग फैन, कुकर, टीवी, 5 बर्तन, सिलाई मशीन, घड़ी, मंगलसूत्र, बिछिया, पायल, प्रेस, सिंगार दान, बेड, कलसा स्टील, लोटा, थाली, परात, लड्डू, खाजा आदि सामान दिया गया। बिदाई की बेला में उपस्थित सभी दुल्हनों को समाज सभा महिला टीम की अध्यक्ष पूनम गुप्ता, महामंत्री रेखा उमरवैश्य ने नम आंखों से बिदा किया।
कार्यक्रम सकुशल संपन्न होने पर संरक्षक समाज सेवी रोशनलाल उमरवैश्य सभी सहयोगियों व जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधिगण, मीडिया परिवार, दान-दाताओं का सभी पदाधिकारियों का आभार जताया। रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि सभी के सहयोग से 17वां सामूहिक विवाह सकुशल संपन्न हुआ। अभी तक 450 कन्याओं का विवाह कराने का सौभाग्य समाज सभा को मिला है। 150 से ज्यादा वर और कन्याओं के माता-पिता नहीं थे। सभी का कन्यादान करने का सौभाग्य सभी पदाधिकारियों मिल चुका है। समाज सभा के अध्यक्ष गुलाब चंद्र ने कहा कि देश भर से आए पदाधिकारियों और अतिथियों ने सहभागिता कर 17वें सामूहिक विवाह में चार-चांद लगा दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राम जी, रोशनलाल उमरवैश्य, गुलाबचंद, जवाहरलाल बच्चा, राम अजोर उमरवैश्य, डॉ. श्याम, हनुमान प्रसाद, महादेव, राकेश मेडौली, विश्वनाथ, जीत लाल, पवनेश, श्रीराम महुली, अजय कुमार, दीपक सभासद, पवन सभासद, संतोष कुमार बबलू, देवानंद, छेदीलाल, अमन गुप्ता व महिला टीम की संरक्षक महिमा गुप्ता, अध्यक्ष पूनम गुप्ता, महामंत्री रेखा उमरवैश्य, हनुमान प्रसाद, कैलाश नाथ, मदनलाल, अजय कुमार, दीपक कुमार सभासद, अवनीश कुमार, महादेव, डॉक्टर श्याम, शिव विलास, रामविलास, जीत लाल, स्वप्निल, रमेश चंद्र, उमाशंकर, श्री राम, आशीष कुमार, कृष्ण कुमार, देवेंद्र कुमार गुप्ता, पवन सभासद, लालता प्रसाद, कपिल मुनि, श्यामधर, दिलीप कुमार, सुरेश कुमार, जितेंद्र, प्रशांत, प्रत्यूष, आनंद कुमार, विष्णु कुमार, रामलाल, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, सियाराम, गुलाबचंद, दयाराम, राकेश कुमार, सुरेश कुमार, लखनलाल, अजय कुमार, जगदंबा प्रसाद, छोटेलाल, आदर्श कुमार आदि उपस्थित रहे। इस तरह की जानकारी मुंबई से पारनाथ गुप्ता उमरवैश्य धारावीवासी ने दी।
