रोहित माहेश्वरी लखनऊ
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परीक्षा एवं शिक्षा से जुड़े आंदोलन को `मनोबल और एकता की जीत’ बताते हुए आंदोलनकारियों और उनके सहयोगियों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि युवाओं की यह जीत देश में व्यापक बदलाव की शुरुआत है। अखिलेश ने दावा किया कि अब संविधान की रक्षा, चुनाव सुधार, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और युवाओं के अधिकारों की आवाज और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक राजनीति का दौर समाप्त होगा तथा संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में नया दौर शुरू होगा।
‘प्रधान कम इस्तीफा उचित, मुकदमे वापस हों’
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पैâसले को उचित बताते हुए कहा कि यदि यह निर्णय पहले लिया जाता तो बेहतर होता। उन्होंने सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार से मांग की कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों, विशेषकर छात्राओं के साथ कथित बदसलूकी करने वालों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जाए। मायावती ने आंदोलनकारी छात्रों और युवाओं पर दर्ज सभी एफआईआर एवं शिकायतें वापस लेने की भी मांग की। साथ ही उन्होंने आंदोलनकारियों से अपने संघर्ष का राजनीतिकरण नहीं होने देने की अपील की।
मोदी पर संजय सिंह का हमला…नीट पेपर लीक मामले में सरकार को घेरा
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने नीट-२०२४ पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री यह दावा कर रहे हैं कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले जेलों में हैं, जबकि सीबीआई की जांच में कथित तौर पर मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिलने की बात सामने आई है। संजय सिंह ने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री इस तरह का दावा वैâसे कर सकते हैं और आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के मुद्दे पर सच्चाई छिपाने का प्रयास कर रही है।
गो-संसद का प्रदेशव्यापी अभियान, हकीकत उजागर करने का दावा
वाराणसी। गो-संसद ने उत्तर प्रदेश सरकार की गो-संरक्षण नीतियों पर सवाल उठाते हुए प्रदेश की सभी ४०३ विधानसभा क्षेत्रों में सरकारी गोशालाओं की वास्तविक स्थिति उजागर करने के लिए वीडियो अभियान चलाने की घोषणा की है। गो-संसद प्रमुख देवेंद्र पाण्डेय ने आरोप लगाया कि सरकार के दावे और जमीनी हालात में बड़ा अंतर है। उन्होंने गो-माता को `राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने की मांग भी दोहराई। संगठन ने ८१ दिवसीय `गाविहि यात्रा’ का उल्लेख करते हुए दावा किया कि उसने प्रदेशभर में जनजागरण किया है तथा आगे `एक नोट अभियान’, काशी में गो-प्रतिष्ठा यज्ञ और लखनऊ कूच जैसे कार्यक्रम आयोजित करेगा।
चढ़ावा चोरी कर सकते हैं, तो वोट चोरी भी कर सकते हैं…
अयोध्या राम मंदिर दान राशि में गबन की जांच को लेकर एसआईटी की रिपोर्ट पर फिलहाल किसी को भरोसा नहीं है। एसआइटी पर अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि एसआइटी सिर्फ आंखों में धूल झोंकने की एक नौटंकीभर है। इनका तो मोटो ही डोनेशन है, नेशन नहीं…जो चढ़ावा चोरी कर सकते हैं, वो वोट क्यों नहीं चुरा सकते?
