मुख्यपृष्ठनए समाचारसिर्फ धुआं छोड़ रही है भाजपा की डबल इंजन सरकार!.. उद्धव ठाकरे...

सिर्फ धुआं छोड़ रही है भाजपा की डबल इंजन सरकार!.. उद्धव ठाकरे का हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

भाजपा की केंद्र और राज्य में पूर्ण बहुमत से आई डबल इंजन सरकार जनता के कल्याण के लिए कोई भी काम नहीं कर रही है। वह सिर्फ धुआं छोड़ रही है। इस तरह का जोरदार हमला शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने किया। बदलापुर में अजीत पवार गुट के निलेश थिटे, चित्रा थिटे और उनके सहयोगी, भूमिसेना के अध्यक्ष राजाभाऊ सरनोबत समेत मुरबाड और खड़वाली क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने कल मातोश्री निवास स्थान पर उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में शिवसेना में प्रवेश किया। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने शिवबंधन बांधकर और हाथ में भगवा झंडा देकर सभी का पक्ष में स्वागत किया। इसके बाद उद्धव ठाकरे ने सभी का मार्गदर्शन किया। उद्धव ठाकरे ने इस दौरान भाजपा की खबर ली। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी घोटाले प्रतिदिन बाहर आ रहे हैं। लेकिन देश में सबसे बड़ा घोटाला भाजपा ने किया है, यह भ्रमित घोटाला है। भाजपा ने भोली-भाली जनता को यह दिखाया कि वे उनके हितैषी हैं और लगातार उन्हें भ्रमित रखा। जनता ने उन पर भरोसा भी किया, लेकिन अब सभी को समझ में आ गया है कि भाजपा झूठ बोलती है। भाजपा के शासन में जनता को हो रही परेशानियां अब बर्दाश्त नहीं होतीं, इसलिए ये सभी कार्यकर्ता शिवसेना के भगवा झंडे तले आए हैं। उद्धव ठाकरे ने गर्व से कहा कि मुस्लिम भाइयों ने शिवसेना का असली हिंदुत्व समझ लिया है, इसलिए वे हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे के घर आए हैं। जब हिंदू धर्म का ही पंजीकरण नहीं है, तो संघ का कहां से होगा? यह संघप्रमुख मोहन भागवत ने कहा था। उसी का जवाब देते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि संघ वाले अपनी सुविधा के हिसाब से अपनी भूमिका बदलते रहते हैं।

अन्य समाचार