मुख्यपृष्ठग्लैमर‘ही मैन' की घर वापसी

‘ही मैन’ की घर वापसी

‘ही मैन’ के नाम से इंडस्ट्री में मशहूर ‘गरम धरम’ धर्मेंद्र को पिछले दिनों जहां सांस लेने में तकलीफ के कारण ‘ब्रीच वैंâडी’ अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, वहीं उनको लेकर उड़ीं तमाम अफवाहों के बीच अब एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसे सुनकर पैंâस खुशी से झूम उठे। अपनी सादगी से पैंâस का दिल जीत लेनेवाले ८९ वर्षीय धर्मेंद्र को लेकर खबर है कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बॉबी देओल उन्हें अस्पताल से घर ले आए हैं और घर पर ही उनका इलाज चलेगा। खैर, अस्पताल से धर्मेंद्र के घर पहुंचने के बाद उनके परिवार ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनका इलाज घर पर चलेगा। इसके साथ ही परिवार ने मीडिया और लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि धर्मेंद्र सहित परिवार की निजता का सम्मान करते हुए वो आगे कोई भी अटकलें या कयास न लगाएं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं। प्लीज उनका सम्मान करें, क्योंकि वह आपसे प्यार करते हैं।

अन्य समाचार