मुख्यपृष्ठनए समाचारछह से बारह अगस्त तक चलेगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र

छह से बारह अगस्त तक चलेगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र

अनिल मिश्र / रांची

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र छह से बारह अगस्त तक ही चलेगा। इस बार के मानसून सत्र सिर्फ में पांच कार्यदिवस होंगे।इस संबंध में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में मानसून सत्र आहूत करने सहित 49 प्रस्तावों की मंजूरी प्रदान की गई।इस बीच विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह ने कैबिनेट में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि मंत्रिपरिषद ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सिकल सेल रोग, थैलेसीमिया, हीमोफिलिया, टाइप 1 मधुमेह, अन्य गैर-संक्रामक रोगों (Non-Communicable Diseases) से प्रभावित तथा दिव्यांग बच्चों को विद्यालयों के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 75% आवश्यक उपस्थिति में छूट के लिए मानक संचालन प्रक्रिया की स्वीकृति दी गई है।

अन्य समाचार