मुख्यपृष्ठसमाचार ब्राह्मण परिवार के साथ दबंगई करने वालों को नहीं गिरफ्तार कर पायी...

 ब्राह्मण परिवार के साथ दबंगई करने वालों को नहीं गिरफ्तार कर पायी पुलिस

ऊंज थाने के विश्वनाथपुर गाँव का मामला, घर में घुस कर मारपीट का आरोप

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी न होने पर एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

भदोही। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा भदोही की तरफ से रविवार को संगठन परिवार की आपातकालीन बैठक की गईं। एक ब्राह्मण परिवार के घर पर चढ़कर मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस प्रशासनकी हीला हवाली पर नाराजगी व्यक्त की गईं।

भदोही जिले के ऊंज थाने के विश्वनाथपुर गांव में पिछले दिनों एक ब्राह्मण परिवार के घर पर चढ़कर कुछ जाति विशेष के लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें प्रशासन की तरफ से गिरफ्तारी में उदासीनता बरती जा रहीं है। जिसको लेकर ब्राह्मण समाज के लोग नाराज हैं।

रविवार को पंडित अम्बरीष तिवारी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में विश्वनाथपुर गांव में बैठक आहूत की गई एवं फोन कॉल से क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर से वार्ता कर जल्द से जल्द दोषियों के गिरफ्तारी को सुनिश्चित करने के लिए जिला अध्यक्ष ने कहा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गईं तो मंगलवार की सुबह 10:00 बजे पूरे ब्राह्मण समाज के लोगों को लेकर एसपी साहब के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर पूरा संगठन बैठेगा।

क्षेत्राधिकार ज्ञानपुर ने ब्राह्मण समाज के लोगों को आस्वस्त किया गया कि किसी भी हालत में दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी । बैठक में जिला अध्यक्ष अम्बरीष तिवारी ने कहा कि अगर ब्राह्मण समाज अपने दम पर एकत्रित होकर के अपने मान सम्मान की लड़ाई नहीं लड़ेगा तो समाज गर्त में चला जाएगा। यह घटना एक परिवार के साथ घटी है अगर हम आप मजबूती के साथ इस परिवार के साथ नहीं खड़े हुए तो कल यह घटना दूसरे परिवार के साथ में घटित होगी और पूरा ब्राह्मण समाज पीड़ित होगा।

बदलते दौर में दलित कानून सवर्ण समाज के लिय अभिशाप साबित हो रहा है, सरकार इस पर ध्यान दे नही तो आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। बैठक में विकास मिश्रा भरत मिश्रा रोहित तिवारी अजय पोहिला महेश तिवारी हरि कृष्णा तिवारी सहित ब्राह्मण समाज के सभी सम्मानित बुजुर्ग एवं युवा वर्ग के लोग उपस्थित रहे।

अन्य समाचार