मुख्यपृष्ठखेलखून-पसीने की कीमत सिर्फ ३ हजार रुपए!

खून-पसीने की कीमत सिर्फ ३ हजार रुपए!

भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने कोलंबो में पहला टी२० वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया, लेकिन उनकी संघर्ष भरी हकीकत बहुतों को नहीं पता। आज भी ब्लाइंड क्रिकेट को बीसीसीआई की आधिकारिक मान्यता नहीं मिली है, इसलिए खिलाड़ियों को मैच फीस बोर्ड से नहीं, बल्कि एक निजी ट्रस्ट और स्पॉन्सर्स से मिलती है। वो भी सिर्फ लगभग ३,००० रुपए। जबकि इसी देश में इंटरनेशनल क्रिकेटर्स लाखों में फीस पाते हैं। जितनी बड़ी जीत, उतनी ही कम सराहना टीम को वर्ल्ड कप जीतने पर सिर्फ १-१ लाख रुपए की प्राइज मनी दी गई। विदेशी दौरों से लेकर ट्रेनिंग तक, सब कुछ दान पर निर्भर है। इसके बावजूद भारत ने टूर्नामेंट में सभी मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान जैसी टीमों को मात देकर साबित किया कि टैलेंट रोशनी का मोहताज नहीं।

अन्य समाचार