मुख्यपृष्ठसमाचारलहूलुहान दिल्ली को छोड़ भूटान पहुंचे प्रधानमंत्री

लहूलुहान दिल्ली को छोड़ भूटान पहुंचे प्रधानमंत्री

– विपक्ष ने कहा-प्रधानमंत्री को होना चाहिए पीड़ितों के बीच

– भूटान नरेश के बर्थडे समारोह में हुए शामिल

रमेश ठाकुर / नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिनी भूटान यात्रा विवादों में पड़ गई है। दिल्ली में ब्लास्ट की घटना को लेकर समूचा विपक्ष उन पर हमलावर है। विपक्षी नेता एकसुर में विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब दिल्ली लहूलुहान पड़ी हो, दर्जनों लाशें फैली हों, चारों तरफ चीख-पुकार मची हो, ऐसे में प्रधानमंत्री को पीड़ितों के बीच रहकर ढांढस बंधाना चाहिए न कि विदेशों में भाग जाना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा दुख की घड़ी में जब प्रधानमंत्री को पीड़ितों के बीच होना चाहिए, उस वक्त वह भूटान नरेश की बर्थडे मना रहे हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘आग लगे बस्ती में, मोदी अपनी मस्ती में’। उन्होंने कहा कि देश इससे पहले इतना निर्दयी और कायर प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा। वहीं दिल्ली ब्लास्ट पर केंद्र सरकार से कई घंटे बीतने के बाद भी कोई जानकारी नहीं देने पर कांग्रेस ने हमला बोला है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ब्लास्ट पर केंद्र की नाकामी बताते हुए गृह मंत्री से इस्तीफा मांगा है।
बता दें कि सोमवार शाम दिल्ली में हुए एक कार ब्लास्ट में मृतकों और घायलों का आंकड़ा बढ़ गया। कुछ लोग गायब भी हैं। एनआईए और एनएसजी जांच- पड़ताल में जुटी है, लेकिन अभी तक घटना के संबंध में न सरकार और न एजेंसियों ने ये नहीं बताया है कि घटना आतंकी है या हादसा?

अन्य समाचार