उमेश गुप्ता / वाराणसी
दिल्ली ब्लास्ट पर दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में अर्चकों समेत हजारों श्रद्धालुओ ने मृत श्रद्धांजलि दिया।
गंगा सेवा निधि अध्यक्ष सुशांत मिश्रा द्वारा बताया कि मां गंगा की आरती से पूर्व दशाश्वमेध पर पर दीप दानकर दो मिनट का मौन रखा गया, जिसमें देश विदेश से आए हजारों समेत गंगा सेवा निधि के पदाधिकारी मौजूद रहे।
दूसरी ओर दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाके की घटना के बाद वाराणसी में भी एलर्ट जारी कर दिया गया है। घटना के दूसरे दिन भी प्रमुख स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चला। इस दौरान काशी के सभी प्रमुख मंदिरों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सारनाथ पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ खुफिया एजेंसियों ने जगह-जगह मोर्चा सम्भाल लिया है।
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ, संकटमोचन, वाराणसी सिटी स्टेशन के अलावा काशी के प्रमुख घाटों पर भी सतर्कता बढ़ गई है।
