सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने कथित बॉयप्रâेंड राज निदिमोरु के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि अब तक दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन हाल की एक घटना ने अटकलों को और हवा दे दी है। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई के बांद्रा इलाके में एक जिम के बाहर देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पहले राज निदिमोरु जिम से बाहर निकलते नजर आते हैं और थोड़ी देर बाद सामंथा भी बाहर आती हैं। यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है और दोनों के बीच रिश्ते की चर्चाओं को फिर से तेज कर दिया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि दोनों सिर्फ दोस्त हैं या कुछ और लेकिन सोशल मीडिया पर पैंâस अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।
