मुख्यपृष्ठनए समाचारउद्धव ठाकरे-राज ठाकरे की आज पत्रकार परिषद... शिवसेना-मनसे का संयुक्त वचननामा!

उद्धव ठाकरे-राज ठाकरे की आज पत्रकार परिषद… शिवसेना-मनसे का संयुक्त वचननामा!

-स्थल : शिवसेना भवन, दादर

-समय : दोपहर १२ बजे

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र वासियों की अस्मिता और मुंबई के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिवसेना–मनसे का संयुक्त वचननामा आज जारी किया जाएगा। शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे शिवसेना भवन में एक साथ पत्रकार परिषद लेकर मुंबई के विकास के लिए यह संयुक्त वचननामा पेश करेंगे। इस वचननामा के माध्यम से हमारी मुंबई वैâसी होगी, इसकी स्पष्ट तस्वीर जनता के सामने आएगी।
शुक्रवार को शिवसेना नेता और युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे तथा मनसे नेता अमित ठाकरे द्वारा मुंबई के विकास का प्रभावशाली ‘रोडमैप’ पेश किए जाने के बाद अब यह वचननामा जारी किया जा रहा है। पूरे महाराष्ट्र में इस पत्रकार परिषद को लेकर भारी उत्सुकता है। मुंबई की पहचान को बनाए रखते हुए उसे वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने में शिवसेना का बड़ा योगदान रहा है। पानी की आपूर्ति, सीवरेज, कचरा प्रबंधन, यातायात जैसी बुनियादी सेवाओं से लेकर मैदान, उद्यान, वर्चुअल शिक्षा, कोस्टल रोड और मेट्रो जैसी आधुनिक सुविधाओं तक, शिवसेना ने मनपा के माध्यम से मुंबई में विकास कार्यों का मानो ढेर लगा दिया है। कोरोना काल में शिवसेना द्वारा मनपा और राज्य सरकार के जरिए किए गए कार्यों की दुनिया भर में सराहना हुई। इन तमाम कार्यों के दौरान शिवसेना ने जिस आर्थिक अनुशासन का पालन किया और मुंबई मनपा के खजाने में लाखों करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की, वह वैश्विक स्तर पर अध्ययन का विषय बन गया है।
धमाकेदार और बेबाक संयुक्त साक्षात्कार!
शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे दैनिक ‘सामना’ को एक संयुक्त साक्षात्कार भी देंगे। यह जानकारी शिवसेना नेता, सांसद और दैनिक ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक संजय राऊत ने ‘सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। ठाकरे बंधुओं का यह संयुक्त साक्षात्कार न केवल राज्य, बल्कि देश की राजनीति में भी हलचल मचाने वाला साबित होगा।

अन्य समाचार