मुख्यपृष्ठखेलकैमरा देखते ही शर्मा गए वैभव

कैमरा देखते ही शर्मा गए वैभव

कैमरा सामने आते ही उनके चेहरे पर मासूम मुस्कान खिल उठी और वह हल्के से शर्मा गए।

नई दिल्ली। महज १५ साल की उम्र में करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीद बन चुके वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी२० मुकाबले के लिए जब टीम इंडिया मैनचेस्टर पहुंची तो बस से उतरते ही सभी की निगाहें वैभव पर टिक गईं। वैâमरा सामने आते ही उनके चेहरे पर मासूम मुस्कान खिल उठी और वह हल्के से शर्मा गए। हाथ में सामान लेकर वह चुपचाप आगे बढ़ गए, लेकिन उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया। इस बीच अभिषेक शर्मा के साथ उनकी सेल्फी भी खूब वायरल हो रही है। दूसरी ओर, वैभव के डेब्यू को लेकर बहस तेज है। आईपीएल २०२६ में ७७६ रन ठोकने वाले इस युवा बल्लेबाज को अब तक मौका नहीं मिलने पर पैंâस से लेकर पूर्व क्रिकेटर भी टीम मैनेजमेंट और कोच गौतम गंभीर के पैâसले पर सवाल उठा रहे हैं।

अन्य समाचार