मुख्यपृष्ठसमाचारचहुंओर वंदेमातरम की गूंज

चहुंओर वंदेमातरम की गूंज

-कुशनगरी में ३२ स्थानों में राष्ट्रगीत का सामूहिक गान

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

राष्ट्रगीत वंदे मातरम की डेढ़ सौवीं वर्षगांठ पर कुशनगरी सुल्तानपुर में चहुंओर सामूहिक गान के कार्यक्रम चल रहे हैं। मंगलवार को जिले के ३२ स्थानों पर ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गान एवं सभा आयोजित की गई। उमरी स्थित श्री सरस्वती इंटरकालेज प्रांगण में प्रिंसिपल राकेश सिंह के संयोजन में आयोजित सामूहिक गान में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य घनश्याम चौहान व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह आदि खास मेहमान बने। चौहान ने कहा कि वंदेमातरम देश की सांस्कृतिक संचेतना का संवाहक रहा है। राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है वंदेमातरम। इसौली विधानसभा क्षेत्र के देहली बाजार स्थित भगवतीदीन इण्टर कॉलेज में मुख्य अतिथि के रुप में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह पहुंचे। वंदे मातरम गान के बाद उन्होंने कहा कि ये केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा का उद्घोष है।यह गीत राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक बन गया। उन्होंने कहा बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित इस गीत ने अपने पुत्रों को मातृभूमि के लिए सर्वस्व समर्पण की प्रेरणा दी। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बतौर मुख्य अतिथि केदारनाथ पब्लिक स्कूल पिकौरा में मण्डल प्रभारी अशोक यादव, मण्डल अध्यक्ष रामजतन यादव,राम प्रकाश विश्वकर्मा के साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया।उन्होंने कहा इस गीत ने ब्रिटिश शासन की नींव हिलाकर रख दी थी।
पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल व मण्डल अध्यक्ष सूर्य नारायन पाण्डेय ने कमला बाल विद्या मंदिर, धनपतगंज, जय प्रभु शिक्षण संस्थान कुड़वार में जिला मंत्री प्रदीप शुक्ला, दिनेश चौरसिया, अवधेश शर्मा ने सामूहिक गान किया।इसी क्रम में राजाराम विद्यालय, जयसिंहपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर, झारखंड कादीपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी, रामराजी बालिका इण्टर कालेज, सुलतानपुर में जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, सुमन सिंह व मण्डल अध्यक्ष रीना जायसवाल,ज्ञानदेय इण्टर कालेज बल्दीराय में में आलोक आर्या, मनीषा पाण्डेय व विशाल जायसवाल, अभिनव माडल स्कूल,पन्ना टिकरी में पूर्व जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्रा व संजय सोमवंशी ने वंदे मातरम गीत का सामूहिक गान किया। इसी क्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू,राम नारायन उपाध्याय व डॉ. राममूर्ति वर्मा ने कलावती डिग्री कॉलेज, जिला मंत्री आशीष सिंह, इन्द्रदेव मिश्रा ने दिव्य शिक्षा इण्टर कालेज, धौरहरा पीपी कमैचा समेत जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार, विवेक सिंह विपिन, सुनील वर्मा, संजय त्रिलोकचंदी, डॉ. प्रीति प्रकाश, आनन्द द्विवेदी, रवीन्द्र त्रिपाठी, चन्दन नारायन सिंह, अखिलेश जायसवाल जिले के विभिन्न 32 स्थानों पर भाजपा ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गान कार्यक्रम आयोजित किया।

अन्य समाचार