मुख्यपृष्ठखेलअबरार की वानिंदु ने उड़ाई खिल्ली

अबरार की वानिंदु ने उड़ाई खिल्ली

कहते हैं इंसान अपना सब कुछ बदल सकता है, लेकिन आदत नहीं। कुछ ऐसा ही हाल है पाकिस्तानी खिलाड़ियों का, जो एशिया कप-२०२५ में अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। सुपर-४ में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने फिफ्टी ठोकने के बाद जहां गन सेलिब्रेशन किया था, वहीं तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने फील्डिंग के दौरान अजीब इशारा किया था। खैर, श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मुकाबले में भी पाकिस्तान के खिलाड़ी अबरार अहमद ने ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा की नकल क्या उतारी हसरंगा ने बीच मैदान में पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद की ऐसी धज्जी उड़ाई कि अबरार भरी महफिल में पानी मांगने लगे। श्रीलंका की पारी के दौरान १३वें ओवर में अबरार अहमद ने अनुभवी ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को क्लीन बोल्ड कर उनकी नकल उतारी। इस दौरान हसरंगा कुछ नहीं बोले, लेकिन जब पाकिस्तान के खिलाड़ी बैटिंग करने के लिए उतरे तो हसरंगा ने जैसे ही सैम अय्यूब को आउट किया वैसे ही वो अबरार अहमद की नकल उतारने लगे, जिसे देखकर अबरार बगले झांकने लगे। खैर, मैच खत्म होने के बाद दोनों एक-दूसरे को गले मिलते नजर आए।

अन्य समाचार