राधेश्याम सिंह
वसई । माणिकपुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत वसई पश्चिम में दीवामान श्मशान भूमि के नजदीक वसई-विरार शहर मनपा के पानी टाकी में उपयोग किए जा रहे कलोरिंग का सिलेंडर शाम को 5 बजे एकायक लीक होने से आसपास मौजूद 10 से 15 लोग प्रभावित हुए,जबकि एक गंभीर रूप से घायल देव पारडीवाला की हॉस्पिटल ले जाते समय मौत हो गई।
अग्निश्मन दल विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुँचकर घायलों 6 लोगों को डिवाइन हॉस्पिटल और वसई गांव स्थित मनपा के सर डीएम पेटीट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस और मनपा स्वास्थ्य विभाग इस घटना की विस्तृत जानकारी देने से कन्नी काट रहे हैं। स्थानीय नागरिको का कहना है कि मनपा की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।
