मुख्यपृष्ठग्लैमरकरना चाहती हैं शादी

करना चाहती हैं शादी

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। ४९ वर्षीय सुष्मिता अब तक कुंवारी हैं, लेकिन उनके कई रिश्ते चर्चा में रहे हैं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि वे भी शादी करना चाहती हैं, लेकिन इसके लिए एक सही साथी मिलना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि शादी दिल से जुड़ा रिश्ता होता है, इसलिए भावनात्मक जुड़ाव जरूरी है। एक्ट्रेस का रोहमन शॉल से रिश्ता तीन साल चला, जो उनसे १५ साल छोटे हैं। इसके अलावा उनका नाम ललित मोदी, रणदीप हुड्डा, विक्रम भट्ट और अन्य के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि, ये सभी रिश्ते शादी तक नहीं पहुंच पाए। आज भी सुष्मिता अपने सही जीवनसाथी की तलाश में हैं।

अन्य समाचार