सुनिधि ने रियलिटी शोज को कहा ‘बाय-बाय’!
ऑटो-ट्यून और मेलोडाइन जैसे टूल्स गानों में इफेक्ट के लिए ठीक हैं, लेकिन रियलिटी शो में ऐसा नहीं होना चाहिए।
बॉलीवुड की दमदार आवाज सुनिधि चौहान ने आखिरकार खुलासा कर दिया कि उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शोज को जज करना क्यों छोड़ दिया। एक इंटरव्यू में सुनिधि ने कहा कि वह लंबे समय तक इन शोज का हिस्सा रहीं, लेकिन बाद में उन्हें महसूस हुआ कि यह अब उनकी जगह नहीं है। सिंगर ने बिना किसी शो का नाम लिए इशारों में कहा कि जहां असली और ईमानदार गायकी होनी चाहिए, वहां तकनीक का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल होने लगा। उनके मुताबिक, ऑटो-ट्यून और मेलोडाइन जैसे टूल्स गानों में इफेक्ट के लिए ठीक हैं, लेकिन रियलिटी शो में ऐसा नहीं होना चाहिए। यही वजह थी कि उन्होंने खुद को इन शोज से अलग कर लिया। वहीं, लाइव परफॉर्मेंस को लेकर सुनिधि ने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं क्योंकि आज तक उन्हें मंच पर कभी किसी अपमानजनक व्यवहार का सामना नहीं करना पड़ा और दर्शकों ने हमेशा उन्हें प्यार और सम्मान दिया।
