मुख्यपृष्ठसमाचारपश्चिम रेलवे को मिला अनुभवी नेतृत्व... नरेंद्र ए. पाटील बने वरिष्ठ उप...

पश्चिम रेलवे को मिला अनुभवी नेतृत्व… नरेंद्र ए. पाटील बने वरिष्ठ उप महाप्रबंधक

जेदवी / मुंबई

पश्चिम रेलवे को नया और अनुभवी नेतृत्व मिला है। भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) के 1995 बैच के वरिष्ठ अधिकारी नरेंद्र ए. पाटील ने 1 जनवरी 2026 को पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक का पदभार संभाल लिया। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि उनके लंबे अनुभव और सख्त कार्यशैली से पश्चिम रेलवे को नई दिशा और गति मिलेगी।
पदभार संभालने से पहले पाटील पश्चिम रेलवे में मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले वे मुख्य माल परिवहन प्रबंधक रह चुके हैं। इसी कार्यकाल में उनके नेतृत्व में पश्चिम रेलवे ने इतिहास रचते हुए पहली बार 100 मिलियन टन से अधिक माल लोडिंग का लक्ष्य हासिल किया, जिसे रेलवे की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
पाटील को भारतीय रेल में 27 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है। इस दौरान उन्होंने परिचालन, वाणिज्य, सुरक्षा, योजना और जनसंपर्क जैसे अहम क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा रेलवे बोर्ड सहित देश के विभिन्न जोनों में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। पुणे विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियर पाटील नेआईएन एसइएडी और लीडर्स इन अर्बन ट्रांसपोर्ट प्लानिंग जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी भाग लिया है, जिससे उनकी प्रशासनिक और रणनीतिक क्षमता और मजबूत हुई है। उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें 2014 में राष्ट्रीय रेलवे पुरस्कार तथा 2007, 2010 और 2013 में महाप्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। अब जब पश्चिम रेलवे की कमान एक अनुभवी अधिकारी के हाथों में है, तो यात्रियों और रेलवे व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद और मजबूत हो ऐसा दावा रेल प्रशासन का है फिलहाल रेलवे जिस दौर से गुज़र रहा है उसे देखते हुऐ यही कहा जा सकता हैं कि इन दावों में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा।

अन्य समाचार