मुख्यपृष्ठग्लैमरक्यों पहुंचीं रेड लाइट एरिया?

क्यों पहुंचीं रेड लाइट एरिया?

करीना कपूर खान ने हिंदी सिनेमा में २५ साल से अधिक का सफर तय किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल २००० में फिल्म रिफ्यूजी से की थी, जो भले ही फ्लॉप रही, लेकिन कभी खुशी कभी गम में पूजा के किरदार से उन्हें खास पहचान मिली। एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है और कई तरह के किरदार निभाए हैं। साल २००३ में आई फिल्म चमेली में उन्होंने एक सेक्स वर्कर की भूमिका निभाई थी, जो उनके करियर का एक बड़ा मोड़ साबित हुई। इस किरदार को अच्छे से समझने के लिए उन्होंने मुंबई के रेड लाइट एरिया का दौरा भी किया और वहां की जिंदगी को करीब से महसूस किया। उनकी इस मेहनत के लिए उन्हें फिल्मफेयर स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जो उनके समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण है।

अन्य समाचार