मुख्यपृष्ठनए समाचार‘रोक के बाद भी शिर्डी संस्थान की समिति क्यों? ...हाई कोर्ट ने...

‘रोक के बाद भी शिर्डी संस्थान की समिति क्यों? …हाई कोर्ट ने लगाई फडणवीस सरकार को फटकार

सामना संवाददाता / मुंबई
श्री साईबाबा संस्थान को नीतिगत और आर्थिक निर्णय लेने के मनमाने अधिकार पर अदालत की रोक है, लेकिन फिर भी महाराष्ट्र सरकार की अगुवाई में प्रशासन ने संस्थान की प्रशासनिक समिति का गठन कर दिया। इसे लेकर हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए राज्य की फडणवीस सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि यह सीधे-सीधे कोर्ट के आदेशों की अवमानना है। हाई कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए सीधे कड़ा सवाल पूछा है कि रोक के बाद भी शिर्डी संस्थान की समिति क्यों बनाई गई?

अन्य समाचार