मुख्यपृष्ठनए समाचार`पाकिस्तान का नाम लेने से क्यों डर रही है भाजपा?' ...शिवसेना का...

`पाकिस्तान का नाम लेने से क्यों डर रही है भाजपा?’ …शिवसेना का सीधा सवाल `ऑपरेशन सिंदूर २.०’ को अंजाम दे मोदी सरकार

राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के करीब सोमवार को हुए भीषण विस्फोट, जिसमें १३ लोगों की मौत हो गई, जबकि २० से अधिक लोगों घायल हुए, की घटना पर गहरा दुख व रोष प्रकट करते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जम्मू-कश्मीर इकाईप्रमुख मनीष साहनी ने केंद्र की मोदी सरकार से ऑपरेशन सिंदूर २.० के तहत पाकिस्तान की पनाह ले रखे आतंकवादी संगठनों पर तत्काल सैन्य कार्रवाई की मांग की है। इसी के साथ ही साहनी ने दिल्ली में हुए भीषण बम ब्लास्ट पर भाजपा व केंद्र सरकार के मंत्रियों द्वारा इसे आतंकवादी हमला बताने व पाकिस्तान का नाम लेने से बचने जैसे बयानों पर हैरानी जताई है।
बता दें कि दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के लिंक पाकिस्तान से जुड़ते दिख रहे हैं। जिस तरह से पुलिस और एजेंसियों ने फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया। साहनी ने कहा कि खुद पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने `भविष्य में भारत की सरजमीं पर किसी भी तरह के आतंकवादी हमले को `एक्ट ऑफ वॉर’ मान उसी भाषा में जवाब देने की बात कही थी‌ मगर दिल्ली बलास्ट के बाद भाजपाई इसे आंतकवादी हमला बताने व पाकिस्तान का हाथ होने से बचते हुए दिखाई दे रहे हैं। मनीष साहनी के नेतृत्व में जम्मू के इंदिरा चौक पर एकत्रित शिवसैनिकों ने बुधवार को दिल्ली में हुए भीषण कार ब्लास्ट पर गहरा रोष जताते हुए पाकिस्तान व आंतकियों के सरगना हाफिज सईद का पुतला फूंका। साहनी ने पाकिस्तान को कभी न सीधी होने वाली कुत्ते की दुम बताया। `ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक व कायराना हरकतों का दायरा बढ़ा रहा है।

पाकिस्तान में घुसकर हो ‘लश्कर-ए-तोयबा’ का सफाया
पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान था कि भारत की सरजमीं पर `भविष्य में होने वाले किसी भी आतंकवादी हमले को `एक्ट ऑफ वॉर’ माना जाएगा और उसका उचित जवाब दिया जाएगा। समय आ चुका है कि हमारी सेनाएं पाकिस्तान के अंदर घुसकर लश्कर-ए-तोयबा व अन्य आतंकवादी संगठनों का पूर्ण सफाया करें। वही खुफिया एजेंसियां देश के अंदरूनी जयचंदों को ढूंढ़ निकाले व सख्त कानूनी कार्रवाई करें।

अन्य समाचार