मुख्यपृष्ठनए समाचारपति साड़ी नहीं दिला पाया तो पत्नी बनी कातिल!

पति साड़ी नहीं दिला पाया तो पत्नी बनी कातिल!

बदलापुर में खौफनाक मर्डर

कुकर के ढक्कन से सिर पर वार, फिर गला घोंटा

सामना संवाददाता / मुंबई

एक बेहद मामूली सी बात ने एक घर उजाड़ दिया। साड़ी न दिलाने पर गुस्साई पत्नी ने अपने दिव्यांग पति की कुकर के ढक्कन से सिर पर वार कर और गला घोंटकर हत्या कर दी। इस तरह की दिल दहला देने वाली घटना बदलापुर के शिरगांव इलाके में हुई। बदलापुर ईस्ट पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तक पहुंचने का रास्ता ७ साल के मासूम बेटे की गवाही बना।
पुलिस के मुताबिक, मृतक ३५ वर्षीय हरेराम सिंह अपनी पत्नी सुनीता और ७ साल के बेटे के साथ शिरगांव में किराए के मकान में रहते थे। हरेराम शारीरिक रूप से दिव्यांग थे, जिसकी वजह से वे बिस्तर पर ही रहते थे और घर की जिम्मेदारी पत्नी पर थी।
पड़ोसियों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता रहता था। सोमवार को साड़ी खरीदने को लेकर दोनों के बीच फिर बहस शुरू हो गई। हरेराम आर्थिक तंगी और अपनी मजबूरी का हवाला दे रहे थे, लेकिन सुनीता अपनी जिद पर अड़ी थी। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में सुनीता ने रसोई में रखा कुकर का ढक्कन उठाया और हरेराम के सिर पर कई बार वार कर दिए। इसके बाद भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने गला घोंटकर पति की हत्या कर दी।

अन्य समाचार