मुख्यपृष्ठग्लैमर‘एक्टर के साथ रात बिताएंगी?’

‘एक्टर के साथ रात बिताएंगी?’

-राधिका ने किया कास्टिंग काउच का खुलासा
फिल्मी दुनिया की चमक-दमक के पीछे कई ऐसे किस्से छिपे हैं, जो सामने आते ही हलचल मचा देते हैं। एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने भी अपने साथ हुए ऐसे ही एक वाकये का खुलासा किया था, जिसमें फिल्म के लिए उनसे अजीबोगरीब सवाल पूछ लिया गया। साल २०१६ में एक इंटरव्यू के दौरान राधिका ने बताया था कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्टर ने उनके कमरे के फोन पर कॉल किया और उनसे फ्लर्ट करने की कोशिश की। राधिका ने उसे ऐसा रूखा जवाब दिया कि बाद में उनके बीच झगड़ा तक हो गया। लेकिन असली धमाका तो बॉलीवुड से आए एक फोन कॉल ने किया! राधिका के मुताबिक, उन्हें बताया गया कि एक फिल्म बन रही है और फिर पूछा गया कि क्या वह एक खास शख्स के साथ सोना पसंद करेंगी? यह सुनकर राधिका हंस पड़ीं और ऐसा करारा जवाब दिया कि ऑफर देने वाले की बोलती बंद हो जाए। उन्होंने साफ कह दिया कि उस शख्स से कह दो कि वह भाड़ में जाए। राधिका का यह बेबाक अंदाज बताता है कि गलत मांग के आगे झुकना उन्हें बिल्कुल मंजूर नहीं था।

अन्य समाचार