मध्य प्रदेश के खंडवा में कब्रस्तिान में कब्रें खोदकर लाशों के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि वह तंत्र क्रिया के लिए महिलाओं की लाशों के साथ घिनौना काम करता था। वह हैवान लाशों के बाल काटता था। उसने तांत्रिक किय्राएं जेल में सीखी थीं। आरोपी अपनी दो पत्नियों की भी हत्या कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज किया है। साथ ही उस पर रासुका के तहत कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी अय्यूब खान आदतन अपराधी है। उसकी इन वहशियाना हरकतों से तंग आकर न सिर्फ उसका परिवार, बल्कि गांव वाले भी उससे दूरी बनाए रखते हैं। पुलिस थानों में हैवान के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या के मामले में ५० साल का अय्यूब जेल में रह चुका है। इसी साल १५ मई को ही आजीवन कारावास की सजा काटकर इंदौर की केंद्रीय जेल से रिहा हुआ था। हैरानी की बात है कि रिहाई के चार दिन बाद ही यानी १९ मई को उसने खंडवा और सिहाड़ा के कब्रिस्तानों में महिलाओं की ताजा कब्रें खोलकर छेड़छाड़ की। इसके बाद २१ सितंबर को उसने फिर वही पाशविक कृत्य दोहराया।
काजी ने की कड़ी सजा की मांग
शहर काजी का कहना है कि आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसी सजा मिले कि कोई मुर्दों के साथ ऐसी हरकत दोबारा करने की भी न सोचे।
