-१११ में से ५६ सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
सामना संवाददाता / मुंबई
नई मुंबई महानगरपालिका के आगामी चुनावों के लिए कल मंगलवार को घोषित आरक्षण ड्रॉ में एक बार फिर महिलाओं का दबदबा देखने को मिला। वाशी स्थित विष्णुदास भावे थिएटर में हुए ड्रॉ के अनुसार, कुल १११ नगरसेवकों की सीटों में से ५६ महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। यानी इस चुनाव में लगभग आधी सीटों पर महिला उम्मीदवार मैदान में उतरेंगी। मनपा प्रशासन के मुताबिक, इस वर्ष के चुनावों के लिए आरक्षण २०११ की जनगणना के अनुसार निर्धारित वार्ड संरचना पर आधारित है। इस ड्रॉ के अनुसार, कुल १११ सदस्यों में से ५६ सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।
अनुसूचित जाति: १० सीटें (जिनमें ५ महिलाएं हैं।)
अनुसूचित जनजाति: २ सीटें (जिनमें १ महिला है।)
पिछड़ा वर्ग: २९ सीटें (जिनमें १५ महिलाएं हैं।
सामान्य महिला: ३५ सीटें
