मुख्यपृष्ठग्लैमर‘११ साल की उम्र में एमएमएस बनाऊंगी क्या?’...अंजलि ने ट्रोलर्स को धोया

‘११ साल की उम्र में एमएमएस बनाऊंगी क्या?’…अंजलि ने ट्रोलर्स को धोया

‘कच्चा बादाम’ गर्ल अंजलि अरोड़ा का नाम आते ही ट्रोलर्स की टोली सक्रिय हो जाती है। कभी डांस तो कभी पुराने एमएमएस विवाद को लेकर उन्हें निशाना बनाया जाता है। लेकिन इस बार अंजलि ने भी चुप्पी तोड़कर ऐसा सवाल दागा है कि ट्रोलर्स को जवाब देना मुश्किल हो जाए! पॉडकास्ट में अंजलि ने वायरल वीडियो को लेकर अपनी बात रखी। उनका दावा है कि वीडियो साल २०११ का था, जब वह महज ११ साल की थीं। अंजलि ने सवाल किया, ‘क्या ११ साल की उम्र में मैं अपना एमएमएस बना लूंगी?’ उन्होंने बताया कि इस मामले में साइबर अपराध की शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। अंजलि के मुताबिक, इस विवाद से बाहर निकलने में उन्हें तीन साल लग गए। मानसिक तनाव के उस दौर में परिवार का भरोसा उनके साथ रहा। अब अभिनेत्री का आरोप है कि कुछ लोग उनकी सफलता से जलते हैं और उन्हें बदनाम करना चाहते हैं। यानी अंजलि का साफ संदेश है, बिना सच जाने किसी को ट्रोल करने वालों, पहले अपनी अक्ल का इस्तेमाल करो!

अन्य समाचार