मुख्यपृष्ठखेलअंग्रेजी नस्ल की बहू चाहते थे योगराज

अंग्रेजी नस्ल की बहू चाहते थे योगराज

ज्यादातर लोग जहां अपने बच्चों के लिए हिंदुस्थानी बहू चाहते हैं, वहीं अपनी बेबाक बयानबाजी की वजह से चर्चा में बने रहनेवाले पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने हैरानी भरा बयान देते हुए कहा कि वो अपने बेटे युवराज के लिए अंग्रेजी नस्ल की बहू चाहते थे। २०१६ में मॉडल-एक्ट्रेस हेजल कीच से विवाह कर अपना घर बसानेवाले युवराज सिंह के बारे में बात करते हुए योगराज सिंह ने बताया कि लोग चाहते थे कि युवराज की शादी २० साल की उम्र में हो जाए, लेकिन उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया। ३८ वर्ष की उम्र में युवराज को विवाह के बारे में सोचने की बात कहनेवाले युवराज ने कहा कि मैंने उससे कहा कि मैं तुम्हारे लिए पार्टनर नहीं चुन सकता यह तुम्हारी जिंदगी है, लेकिन मैं चाहता था कि बहू ‘अंग्रेजी नस्ल’ की हो। युवराज की पत्नी हेजल की तारीफ करते हुए योगराज ने कहा कि वो हेजल को अपनी बहू नहीं, बल्कि बेटी मानते हैं और युवी के बच्चों से भी उन्हें बेहद लगाव है।

अन्य समाचार